ओखलकांडा में मामूली विवाद पर पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी फरार।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल जिले के खनस्यूं थाना क्षेत्र अंतर्गत तल्ला ओखलकांडा में 21 अगस्त की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 37 वर्षीय भीम सिंह बोहरा ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी 28 वर्षीया पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।                 घटना के बाद आरोपी ने अपने 10 वर्षीय बेटे को किसी से भी मुंह न खोलने की धमकी दी और 22 अगस्त की सुबह तड़के मौके से फरार हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है; उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है और उसकी तस्वीर के साथ वांटेड पोस्टर भी जारी किए गए हैं।                                                                       सी।   पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी सुराग मिलने पर तुरंत सूचना दें, जबकि खबर देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।


खबरें शेयर करें -