उत्तराखंड हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा के इंद्रनगर क्षेत्र में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ स्थानीय युवकों द्वारा लगातार की जा रही बदसलूकी और छेड़छाड़ का विरोध करना परिजनों को भारी पड़ गया। जब छात्रा के पिता और चाचा ने इन मनचलों की हरकतों पर आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से घेरकर बर्बरतापूर्वक पीट दिया, जिससे पिता का सिर फट गया और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
हल्द्वानी: नाबालिग से अभद्रता के विरोध पर दबंगों ने पिता-चाचा को पीटा, मामला दर्ज।
