पेड़ गिरने से हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे बाधित, डेढ़ घंटे बाद बहाल हुआ यातायात।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर सोमवार देर शाम भल्यूटी के पास अचानक एक भारी पेड़ गिर जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्थिति को संभालते हुए छोटे वाहनों को ज्योलीकोट-रानीबाग वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया।                                                                           घटना की सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 8 बजे पेड़ हटाकर मार्ग को फिर से सुचारू कराया। इसके अलावा, मौसम विभाग ने नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


खबरें शेयर करें -