इंडिया टुडे और सी-वोटर के सर्वेक्षण में PM पद की रेस में: मोदी शीर्ष पर कायम, राहुल दूसरे और विजय का चौंकाने वाला नाम आया सामने,,,,

खबरें शेयर करें -

India Today और सी-वोटर के नवीनतम ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री पद की लोकप्रियता को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 49% जनसमर्थन के साथ नरेंद्र मोदी देशवासियों की पहली पसंद बने हुए हैं और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखे हैं। वहीं, राहुल गांधी लगातार बढ़ती लोकप्रियता के साथ विपक्ष के प्रमुख चेहरे के रूप में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 27% लोगों का समर्थन मिला है।                               हालांकि, इस सर्वे का सबसे हैरान कर देने वाला पहलू तीसरा पायदान है, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 9% मतों के साथ अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।


खबरें शेयर करें -