उत्तराखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ हुई टैक्स-फ्री,,, महेंद्र नागर ने अपनी खुशी दर्शाते हुए, CM धामी का किया धन्यवाद।

उत्तराखंड में बाबा नीम करौली जी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्य सरकार द्वारा टैक्स-फ्री (कर-मुक्त) घोषित कर दिया गया है। इस निर्णय पर शिवाया फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता-निर्देशक और राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव  महेंद्र नागर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे सनातन धर्म, कैंची धाम की आध्यात्मिक विरासत और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान बताया है।

मात्र ₹2 करोड़ के बजट में बनी और विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुरुआती दिनों में सुस्त कमाई के बावजूद माउथ पब्लिसिटी के दम पर ₹54 करोड़ का कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा की मुख्य भूमिका निभाई है। अब इस फिल्म के ₹200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छूने की कामना की जा रही है और इसे पूरे देश में टैक्स-फ्री करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की गई है।