नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी और भू-स्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 7 सितंबर (सोमवार) को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी व निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है। जिला मजिस्ट्रेट एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष ललित मोहन रयाल द्वारा जारी इस निर्देश में छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए शिक्षकों और शैक्षणिक स्टाफ के लिए भी अवकाश की व्यवस्था की गई है। हालांकि, यह आदेश उन शहरी आवासीय शिक्षण संस्थानों पर प्रभावी नहीं होगा जहां छात्र-छात्राओं के रहने और पढ़ने की व्यवस्था एक ही परिसर के भीतर मौजूद है।
7 सितंबर को स्कूल और आंगनवाड़ी रहेंगे बंद।
