हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर जन्माष्टमी की रात लाठी-डंडे लहराकर खौफ पैदा करने और नियमों की धज्जियां उड़ाने का वीडियो सामने आने के बाद नैनीताल पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशानिर्देश पर की गई जांच में 15 युवकों की पहचान की गई, जिनमें 8 वयस्क और 7 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालिग आरोपियों पर पुलिस एक्ट के तहत जुर्माना लगाया और घटना में इस्तेमाल वाहनों को जब्त कर लिया, वहीं नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसिलिंग की गई व उन पर भी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता या डर का माहौल पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
काठगोदाम: सड़क पर डंडे लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 15 युवकों पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियां सीज।
