नैनीताल शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन नैनीताल पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने प्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया, तथा उनके इस दौरे के तहत जल्द ही कैंची धाम जाने का भी कार्यक्रम है।
इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के स्थानीय प्रशंसकों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई, जिससे शहर में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
