हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश ने मीडिया के सामने फफकते हुए अपनी और अपने परिवार की जान को गंभीर खतरा बताया है और कहा है कि उनका तथा उनके परिवार का फोन टैप कराया जा रहा है तथा कभी भी उनका एक्सीडेंट कराया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक प्रभावशाली और रसूखदार निजी गैंग AI तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी फर्जी कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की साजिश रच रहा है। इस मामले की शिकायत वे पहले ही मुख्यमंत्री और एसएसपी नैनीताल से लिखित रूप में कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण वे बेहद आहत हैं। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द सुरक्षा और न्याय नहीं मिला, तो वे आगामी विधानसभा सत्र के दौरान गैरसैंण में आत्मदाह करने को मजबूर होंगे, जिससे पूरे प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया है।
उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: विधायक सुमित हृदेश का सनसनीखेज खुलासा और आत्मदाह की चेतावनी।
