मैं कहीं नहीं जाऊंगी, यहीं घर बना रही हूं….. बाहरी होने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर।

खबरें शेयर करें -

बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से BJP ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को  अपना उम्मीदवार बनाया है.  अपनी एक चुनावी रैली में मैथिली ने कहा कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ हैं उन पर लगे  बाहरी होने के आरोपों को मैथिली ने साज़िश बताया है।  जब गृह मंत्री अमित शाह ने अलीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया.  उस समय मैथिली ठाकुर भी वहां पर मौजूद थी उन्होंने  कहा कि “जो जनता का आशीर्वाद है, वो मेरे साथ है. और मैं जरूर जीतूंगी , जिस जन सैलाब को मैं देख रही हूं, उससे मुझे भरोसा मिल रहा है कि लोग मुझे बहुत प्यार कर रहे हैं.”                        जिस विधानसभा सीट से मैथिली चुनाव लड़ रही है उन्हें वहां पर बाहरी होने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है,  इस पर मैथिली  ने कहा, “ये नैरेटिव विपक्ष द्वारा  फैलाया गया था. और यह तब से फैलाया जा रहा है, जब से विनोद तावड़े के साथ फोटो आई थी. मैं यहां पर घर बना रही हूं, अलीनगर से बाहर नहीं जाऊंगी.

आगे मैथिली ठाकुर ने कहा कि गोरथू, घनश्यामपुर और शंकरपुर  मुझे बहुत पसंद आया है, देखते है कि किधर अच्छा घर मिलता है।


खबरें शेयर करें -