बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है, 14 नवंबर को बिहार विधानसभा का परिणाम घोषित हो जाएगा । उससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । इसी बीच मीडिया को बयान देते हुए बिहार चुनाव को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि NDA 160 सीटें लेकर सरकार बनाने जा रहा है उन्होंने बताया की इस चुनाव में उन्हें निश्चित ही सफलता मिलेगी जनता का सहयोग उनके साथ है । उन्होंने महा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महा गठबंधन ने अपने पोस्टर से लालू प्रसाद यादव की तस्वीर गायब कर दी है आखिर कारण क्या है, हमारी पार्टी से अगर कोई चुनाव नहीं भी लड़ रहा हो तब भी पोस्टर में उसकी तस्वीर रहती है, लेकिन लालू यादव की गायब है मुस्लिम उम्मीदवार न उतरने के संबंध में अमित शाह ने बताया कि उनकी पार्टी सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट ही उतारती है, वैसे एनडीए से चार मुस्लिम उम्मीदवार चुनावी मैदान में है ।

