पुलिस के मुताबिक, बरेली हिंसा के मुख्य आरोपी तौकीर रजा की पार्टी आईएमसी के नेता नदीम और उसके सहयोगियों ने भीड़ को उकसाया. प्लानिंग के तहत हजारों की भीड़ जमा की. बाहर से भी लोग बुलाए, जिसमें अपराधी भी शामिल थे. उनके पास अवैध हथियार आदि थे. बरेली हिंसा मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, बवाल के दौरान पुलिस वालों की हत्या का भी प्लान था. गिरफ्तार आरोपी नदीम ने पूछताछ में ये बात कही है. जुमे के दिन सड़कों पर खुलेआम कहा जा रहा था कि ‘ये लोग हमारे नबी की शान में गुस्ताखी करेंगे तो हम क्या देखते रहेंगे. इनकी बस एक ही सजा है- ‘सर तन से जुदा.’

