हरिद्वार : अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियों का, हरकी पैड़ी में किया विसर्जन !

खबरें शेयर करें -

हरिद्वार :  दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र के निधन के बाद, उनकी अस्थियां विसर्जित की गई। जिसके लिए मंगलवार को ही सनी देओल अपने परिवार सहित हरिद्वार पहुंचे। जहां अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम बिल्कुल निजी रखा गया। देओल परिवार इस दौरान पीलीभीत हाउस में ठहरे है। प्राप्त जानकारी में,,,,,, बुधवार यानी आज VIP घाट पर अस्थि विसर्जन किया गया।

बताते चलें कि 24 नवंबर को अभिनेता धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से उनके फैंस में शोक की लहर फैल गई थी। ऐसे में आज अलसुबह विधि विधान से गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित की गई। जिसके लिए धर्मेंद्र के बेटे अभिनेता सनी देओल व परिवार के बाकी सदस्य हरिद्वार पहुंचे।


खबरें शेयर करें -