ऑस्ट्रेलिया: 2 हमलावरों की गोलाबारी में, 10 यहूदियों की मौत की खबर !

खबरें शेयर करें -

ऑस्ट्रेलिया एक बड़ी दुखद और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है।  बॉन्डी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर 2 हमलवरों ने फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं।

आस्ट्रेलियन पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है। सोशल मीडिया पर कई डरावने वीडियो में रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच पर बड़ी संख्या में लोग रेत पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान तेज गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।                    सोशल मीडिया में एक दूसरे वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जो सड़क पर खड़े होकर हाई पावर हथियारों से फायरिंग कर रहे हैं।  आसपास मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाकर भागते दिख रहे हैं।

पुलिस ने हमलावर माने जा रहे एक शख्स को गोली मार दी, जबकि दूसरे हमलावर माने जा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में हैं।


खबरें शेयर करें -