उत्तराखंड हादसे पर हादसे, सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । कालाढूंगी से रामनगर मोटर मार्ग के पास क्षेत्र धामोला पर एक निजी बस ओवरटेक करने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई । जानकारी के मुताबिक,,,,,बस में करीब 40 यात्री सवार हुए थे , कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई है जिनको इलाज के लिए कालाढूंगी के स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया था जहां से उनको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए भेजा जा रहा है वही अन्य यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं परंतु जिस तरह से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं वह प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए चिंता का विषय जरूर है।

