13 दिसंबर को बरेली रोड धरमपुरा कंपाउंड के पास गगन सेठी नामक युवक ने ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर किया था जानलेवा हमला, आंख की रोशनी में आई दिक्कत ।
हल्द्वानी मित्र पुलिस अपराधियों को पकड़ने में कितनी तत्पर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते 8 दिन पहले बरेली रोड धरमपुरा कंपाउंड के पास ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी गगन सेठी को पकड़ने में नाकाम है। हद तो तब है जब पुलिस मामले पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय बीते आठ दिनों से पीड़ित के परिजनों को सिर्फ टहला रही थी। परिजनों द्वारा थक हारकर मामले की शिकायत एसएसपी और एएसपी से करने के बाद अब जाकर पुलिस ने एसएसपी और एएसपी के निर्देश पर मामले पर मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू की है।
पुलिस में दर्ज मुकदमे के अनुसार रामपुर गली नंबर तीन निवासी शंकर भुटियानी ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते है। काम को ही लेकर वह 13 दिसंबर को अपने बरेली धरमपुरा कंपाउंड निवासी मित्र से मिलने गए थे। धरमपुरा कंपाउंड के बाहर पहले से अपने साथियों के साथ मौजूद सीएमटी कॉलोनी निकट एसकेएम स्कूल निवासी गगन सेठी पुत्र सिंधू सेठी ने वहा एकाएक शंकर भुटियानी पर पीछे से किसी नुकुली चीज से हमला कर दिया। जिससे उनकी आंख और सिर में गंभीर चोट आई है। परिजनों के अनुसार शंकर के आंख की रोशनी भी हमले से कुछ प्रभावित हुई। जिसका अभी इलाज भी जारी है। मामले को लेकर शंकर भुटियानी के परिजन लगातार आठ दिन से पुलिस कोतवाली के चक्कर काट रहे है। पर पुलिस मामले पर एफआईआर करना तो दूर आरोपी को तक अभी गिरफ्तार करने में असफल है। मजबूरन मामले की शिकायत परिजनों द्वारा SSP मंजूनाथ टीसी और ASP मनोज कत्याल से की गई। जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने अब मामले पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

