तत्कालीन DM द्वारा बसाई आवास विकास कालोनी भला अब अतिक्रमण कैसे….???

खबरें शेयर करें -

 

कोर्ट के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी आवास विकास-सुभाष नगर के लोगों की वास्तविक पीड़ा

DM के न पहुंचने पर एडीएम ने की बैठक की अध्यक्षता, बोले एडीएम आपका पक्ष जायज अवश्य रखा जाएगा कोर्ट के समक्ष…

हल्द्वानी  साहब…….. 1980 में तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर ही आवास विकास परिषद द्वारा कॉलोनी काटकर लोगों को घर बनाकर अलॉट हुए है। अब भला करीब 50 साल बाद जिला प्रशासन हमारे घरों को अतिक्रमण साबित करने में क्यों जुटा है। ऐसे में तो या हमारे साथ तब के तत्कालीन जिलाधिकारी और आवास विकास परिषद ने खेला कर दिया या फिर अब का प्रशासन हमारे साथ खेला करने में जुटा है। यह कहना था शुक्रवार देर शाम को माननीय हाईकोर्ट के निर्देसानुसार हल्द्वानी नगर निगम सभागार में मौजूद आवास विकास कालोनी के लोगों का। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कारणवश डीएम के न पहुंचने पर एडीएम ने बैठक की अध्यक्षता कर लोगों की बात सुनी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त भी किया की उनकी बात जायज है। हम अपनी तरफ से उनकी हर बात न्यायालय तक अवश्य पहुचवाएंगे। इस दौरान लोगों ने उनको अतिक्रमणकारी कहने पर भी आपत्ति जताई और इसको लेकर भी मानहानि दर्ज करने तक की प्रशासन को चेतावनी दे डाली। लोगों का कहना था कि हमने सरकारी नियमों को पूरा करते हुए अपने भवन लिए है। ऐसे में हमें प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है।

इस मौके पर एडीएम, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त समेत आवास विकास, सुभाष नगर, वैशाली, कृष्णाकुंज कॉलोनी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें -