हल्द्वानी: बेहद शर्मनाक, नवजात शिशु को नहर में फेंका….!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी आख़िर किस दिशा में जा रहा है हमारा समाज। मोतीनगर क्षेत्र में स्थित जमरानी नहर से नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  नहर में तैरता शव देख ग्रामीणों की रूह कांप उठी और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से नवजात का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नवजात बालिका बताई जा रही है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं न केवल कानून, बल्कि मानवता को भी शर्मसार करती हैं।

कोतवाली पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में नहर में फेंका। पुलिस का कहना है कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


खबरें शेयर करें -