देहरादून: उत्तराखंड रोड़वेज की एक यात्री बस जो लोहाघाट से देहरादून को आ रही थी उसमें अचानक से आग लग गई। ये घटना डोईवाला क्षेत्र में सुबह के समय हुई। जिससे अफरा तफरी मच गई। कुछ ही पलों में बस आग का गोला बन गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,, यह हादसा तड़के करीब 4 बजे लालतप्पड़ स्थित साईं मंदिर के सामने हुआ। बस जैसे ही यहां पहुंची, तभी इंजन के पास से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया । बताया जा रहा है कि बस में कुल 15 यात्री मौजूद थे । अचानक आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे ।
इस घटना के समय बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और बिना समय गंवाए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ड्राइवर की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया । इसके पश्चात तुरंत फायर कर्मियो ने पहुंच कर आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

