हल्द्वानीः- रोडवेज बस चालक को डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी ।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानीः– बीते रोज़ डायल 112 पर एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि  टांडा जंगल में एक ऑल्टो कार नंबर UK01C 1941 के चालक द्वारा खुद की बस के आगे कार लगाकर मारपीट और पैसे लूटने की सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही SP सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल  द्वारा  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता  को तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स रवाना कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सर्वसंबंधित को सूचित कर उक्त वाहन को रोकने के निर्देश दिए गए।  पुलिस द्वारा उक्त कार को गन्ना सेंटर रामपुर रोड हल्द्वानी के पास रोक लिया गया, तथा पूछताछ हेतु दोनों पक्षों को चौकी लाया गया।

पुलिस को रोडवेज बस में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि  टांडा बैरियर के पास उक्त अल्टो वाहन तथा यूपी रोडवेज बस की हल्की टक्कर हो गई थी।  ऑल्टो चालक द्वारा अपनी गाड़ी में हुए नुकसान को लेकर रोडवेज बस को रोका गया, जहां दोनों पक्षों की विवाद व मारपीट हुई।  लूट जैसी किसी भी घटना का होना संज्ञान में नहीं आया।

इस झूठी सूचना के चलते पुलिस द्वारा रोडवेज बस, UP 30 AT 1958 के चालक ब्रजकिशोर द्वारा डायल 112 में झूठी सूचना देने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 05 हजार का  चालान किया गया और रोडवेज चालक से  लड़ाई झगड़ा करने पर  ऑल्टो चालक  हैरी सिंह पुत्र गुरदीप सिंह  निवासी बिलासपुर रोड रुद्रपुर, तथा  दीप सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी भूरारानी बिलासपुर रोड रुद्रपुर का 81 पुलिस एक्ट में (500 प्रत्येक) के चालान कर ऑल्टो वाहन को सीज किया गया।

 

 


खबरें शेयर करें -