रुद्रपुर: और बढ़ी ,,,,, यूट्यूबर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें…. 1 और FIR दर्ज़।

खबरें शेयर करें -

रुद्रपुर ब्लॉगर ज्योति अधिकारी मुश्किलो में घिरती नज़र आ रही है।  विवादित बयान के बाद बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के मुखानी थाने में मामला दर्ज होने के बाद अब रुद्रपुर कोतवाली में भी ज्योति के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

प्राप्त जानकारी में,,,,, किच्छा रोड निवासी ममता त्रिपाठी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया है कि वह उत्तराखंड राज्य की स्थानीय संस्कृति और देवी देवताओं पर आस्था रखती है। सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे विभिन्न वीडियो के माध्यम से जानकारी में आया कि ज्योति अधिकारी निवासी हरिपुर लालमणी, किशनपुर घुडदौडा हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दराती को लहराते हुए राज्य की महिलाओं, संस्कृति और देवी देवताओं के खिलाफ अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर अपने इस कथन और कृत्य से उन्होंने देवी देवताओं का घोर अपमान किया है।

CO प्रशांत कुमार ने बताया कि ज्योति पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। आने वाले समय में ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है।


खबरें शेयर करें -