लालकुआं: क्षेत्र में हुई दुर्घटना से दंपति की मृत्यु।

खबरें शेयर करें -

लालकुआँ ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में  स्कूटी सवार दंपति की मौके पर दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक का वातावरण है। मृतकों की पहचान  56 वर्षीय रामनिवास उर्फ पप्पू शर्मा एवं उनकी 53 वर्षीय पत्नी मालती शर्मा के रूप में हुई है।                                           जानकारी के मुताबिक,,,,  लालकुआं बजरी कंपनी क्षेत्र में रहने वाले मृतक दंपति मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले बताया जा रहा है। रामनिवास शर्मा सेंचुरी पेपर मिल में इलेक्ट्रिक विभाग में मुंशी के पद पर कार्यरत थे।

रामनिवास शर्मा की चाची का हाल ही में निधन हुआ था। इसी कारण वे अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से शोकाकुल परिजनों से मिलने घोड़ानाला स्थित VIP गेट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार बड़े वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

इस घटना से स्थानीय लोगों में काफ़ी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि तेज़ रफ्तार के कहर से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।


खबरें शेयर करें -