बॉलीवुड संगीतकार AR रहमान म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना पहचान नाम जिससे हर व्यक्ति भली भांति परिचित है। और जिन्होंने ने ऑस्कर पाने के साथ ही कई फिल्मों में यादगार, बेहतरीन म्यूज़िक दिया है। AR रहमान का कहना है कि उन्हें बीते 8 साल से बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया है. इसकी वजह उन्होंने ‘सांप्रदायिक एंगल’ और बदलते ‘पावर डायनेमिक्स’ को बताया है. रहमान के इस बयान के बाद बॉलीवुड में बहस छिड़ गई है. और अब गीतकार जावेद अख्तर की भी प्रतिक्रिया आई है। जावेद अख्तर का मानना है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में आज भी रहमान का उतना ही सम्मान है जितना पहले था, और उनके काम न करने की वजह कुछ और ही है.
जावेद अख्तर ने न्यूज एजेंसी IANS के साथ बातचीत में रहमान के दावों पर अपने विचार शेयर किए. उन्होंने कहा, “मुंबई में रहते हुए और इंडस्ट्री के लोगों से मिलते हुए उन्होंने कभी भी ऐसा कोई भेदभाव महसूस नहीं किया. फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई रहमान की प्रतिभा का कायल है और उनका बहुत सम्मान करता है. मैं किसी भी तरह के सांप्रदायिक तत्व या भेदभाव की बात से इत्तेफाक नहीं रखता.”

