हल्द्वानी: 20 जनवरी से सीवर लाइन का निर्माण कार्य शुरू, चौपहिया और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक।

हल्द्वानी विकास कार्यों को गति देते हुए शहर की सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए  ADB सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत पीलीकोठी चौराहे से नीम चौराहे तक गहरी सीवर लाइन बिछाने का निर्माण कार्य 20 जनवरी 2026 से शुरू किया जाएगा। यह कार्य शहरी विकास विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू), यूयूएसडीए हल्द्वानी द्वारा कार्यदायी संस्था मैसर्स बीआईपीएल-डीआरए जेवी, अहमदाबाद के माध्यम से कराया जाएगा। किसी भी प्रकार कि परेशानी दुविधा से बचने के लिए इस निर्माण कार्य के दौरान संबंधित मार्ग पर चौपहिया और भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा, जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना है।                                      प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।