अमेरिका: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट।

खबरें शेयर करें -

अमेरिकी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स जो कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में कार्यरत थी उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है, भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कई ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, जिन पर हर भारतीय को गर्व है. उन्होंने अंतरिक्ष में 9 बार स्पेस वॉक की और 600 से अधिक दिन अंतरिक्ष में बिताए. पिछले साल सुनीता विलियम्स उस समय सुर्खियों में रहीं, जब वह महीनों तक स्पेस में फंसी रहने को लेकर चर्चा में आई थीं, उनकी धरती पर सुरक्षित वापसी के बाद अमेरिका से लेकर भारत तक जश्न का माहौल देखने को मिला था।


खबरें शेयर करें -