रुद्रपुर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने प्रेसवार्ता में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उनके बेटे सौरभ बेहड़ ने अपने ऊपर हमले की साजिश स्वयं रची थी। विधायक ने इस पूरे प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जनता, पार्टी और समर्थकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
आगे बोलते हुए विधायक ने कहा कि सौरभ ने अपने दोस्त इंदर के साथ मिलकर खुद पर हमला कराया। इस मामले का पुलिस द्वारा जल्द ही औपचारिक खुलासा किया जाएगा। इस प्रेसवार्ता के समय विधायक काफ़ी असहज और भावुक दिखे। विधायक बेहड़ ने भावुक होते हुए कहा कि बेटे की इस हरकत से उनका सिर शर्म से झुक गया है और वह अब उससे सभी पारिवारिक संबंध समाप्त करते हैं।

