हल्द्वानी एक हृदय विदारक मामला सामने आ रहा है। एक युवक द्वारा मोबाइल में इयरफोन लगाकर लापरवाही से उसका यूज करना जानलेवा साबित हुआ । यह मामला हल्द्वानी कोतवाली के तीन पानी क्षेत्र का है। जहां रेलवे ट्रैक पर इयरफोन लगाकर बैठे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,, 25 वर्षीय विकास हाथीखाल निवासी रविवार देर शाम बाइक लेकर घर से निकला था। वह तीन पानी फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गया और कानों में इयरफोन लगाकर गाने सुनने लगा। इसी दौरान रात करीब 9 बजे हल्द्वानी से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरी। कानों पर इयरफोन लगे होने के कारण युवक को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गया। इस भयावह हादसे में युवक का सिर, धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हल्द्वानी कोतवाली पलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि विकास सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था।
कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

