भीमताल: जंगलिया गांव, गुरु गोरख नाथ मंदिर में बैसी कार्यक्रम का आयोजन।

खबरें शेयर करें -

ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक बूढ़ा धूरा के गुरु गोरख नाथ मंदिर में बैसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय लोगों के द्वारा तपस्या की जा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति मय माहौल बना हुआ है तथा भक्त गणों के बसंत पंचमी को हवन और यज्ञ भी किया गया ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से गांव के अलावा नजदीकी क्षेत्रों में सकारात्मक उर्जा से सुख समृद्धि और उन्नति होती है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कुल्याल के द्वारा बताया गया कि माघ मास बाईस गते को गुरु गोरखनाथ मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा सभी ग्राम वासी क्षेत्र वासी तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों से अपील की कि आगामी बाइस ग़ ते माघ मास को प्रसाद ग्रहण को आए और पुण्य के भागीदार बने। 


खबरें शेयर करें -