वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश कर दिया है। निर्मला सीतारमण ने भाषण पढ़ते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया, यानी ये सस्ती हो जाएंगी. सस्ते होने वाले सामान हैं .कपड़े
.लेदर आइटम
.सिंथेटिक फुटवियर
.चमड़े के उत्पाद
.कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री
.बीड़ी
.लिथियम आयन सेल
.मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
.सोलर ग्लास होंगे सस्ते
.मिक्स्ड गैस सीएनजी
.ईवी
.माइक्रोवेब ओवन
.विमानों का ईंधन। . विदेश यात्रा
आने वाले समय में विदेश में पढ़ाई से स्पोर्ट्स आइटम तक सस्ते कच्चे चमड़े और इससे जुड़े माल पर ड्यूटी कट से जहां जूते-बैग सस्ते होने वाले हैं, तो वहीं मोबाइल फोन में यूज होने वाले पार्ट्स जैसे बैटरियां सस्ती होंगे, जिससे फोन की कीमतें भी घट सकती हैं. इसके अलावा सरकार ने विदेश में पढ़ाई सस्ती करने से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है, क्योंकि टीसीएस इंटरेस्ट रेट को 5% से कम करके अब 2% किया है. वहीं स्पोर्ट्स से जुड़े आइटम्स भी सस्ते होने वाले हैं, इन सामानों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है. इन सेक्टर्स में बढ़ेगी महंगाई।
जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं।

