हल्द्वानी: 2 दिवसीय दौरे पर, कल CM धामी हल्द्वानी में

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  कल दो दिवसीय दौरे पर CM धामी हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।

CM धामी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वें दोपहर 1 बजे हल्द्वानी के एफटीआई मैदान पहुंचेंगे।

दोपहर 1:30 बजे होटल अमरदीप में

मुख्यमंत्री मीडिया से संवाद करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोपहर 3 बजे वे एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे जमरानी बांध परियोजना स्थल से गौलापार हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री धामी रात्रि विश्राम काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में करेंगे।


खबरें शेयर करें -