क्रिकेट: पाकिस्तान की टी20 विश्वकप में भागीदारी को लेकर बोले सूर्या।

खबरें शेयर करें -

पाकिस्तान की टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भागीदारी करने की बात पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- “पाकिस्तान को लेकर हमारा माइंडसेट बिल्कुल साफ है. हमने कभी उनके खिलाफ खेलने से मना नहीं किया. उन्होंने ही खेलने से इनकार किया है. हमारी फ्लाइट्स बुक हैं, हम जा रहे हैं. हमारे फिक्सचर तैयार हैं. पहले USA से खेलेंगे उसके बाद दूसरे मैच खेलेंगे, फिर हम कोलंबो जाएंगे”।

भारतीय कप्तान का यह बयान तब आया है जब पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. सूर्या के इस बयान से साफ हो गया है कि टीम इंडिया किसी भी तरह की अनिश्चितता से प्रभावित नहीं है और पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है।


खबरें शेयर करें -