नैनीताल: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जिले में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा के दौरान यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर पर पंजीकरण न पाए जाने पर 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी में यह कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा लागू
राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण एवं अद्यतन
प्रक्रिया के तहत की गई है प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार संबंधित
लाइसेंसधारकों को समय-समय पर सूचना एवं अवसर दिए गए,
इसके बावजूद निर्धारित अवधि में न तो UIN जनरेट कराया
गया और न ही शस्त्र लाइसेंस का डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट किया
गया। इसे शस्त्र अधिनियम एवं शासन द्वारा जारी निर्देशों का
उल्लंघन माना गया। प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा अवैध शस्त्रों पर
प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है प्रशासन ने
शेष लाइसेंसधारकों से अपील की है कि वे अपने शस्त्र लाइसेंस
का समय से UIN पंजीकरण, नवीनीकरण एवं समस्त विवरणों
का अद्यतन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, अन्यथा भविष्य में
भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

