दरभंगा से झकझोर के रख देने वाली घटना सामने आई है। मात्र 6 साल की एक मासूम बच्ची से पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है. और लोगों ने आरोपी को पुलिस के हाथों से छीनकर खुद सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया है । घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. SSP ने मौके पर पहुंचकर लोगों के समझाकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. पुलिस ने बताया कि बीती रात बच्ची शाम से ही लापता थी, परिवार वाले पूरी रात उसे ढूंढते रहे और पुलिस को भी दे दी. जब बच्ची घर नहीं लौटी तो आस-पास के लाग भी खोजबीन में जुट गए. सुबह कुछ लोगों को तालाब किनारे कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनाई दी. मौके पर पहुंचने पर बच्ची का शव खून से लथपथ हालत में मिला. ग्रामीणों को शक है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया है और फिर उसकी हत्या कर दी।

