नैनीताल गरमपानी क्षेत्र से एक लड़की के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि बारबर की दुकान में कार्यरत मुस्लिम युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले गया है और युवती से धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रहा है। युवती के पिता BJP कार्यकर्ताओं के साथ भवाली कोतवाली पहुंचे और मामले में तहरीर सौंपी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार युवती पिछले 3 महीनों से लापता है हाल ही में मिली जानकारी के आधार पर परिवार ने बताया कि विशेष समुदाय का युवक उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया है। युवती की मां का कहना है कि उनकी बेटी का फोन आया था जिसमें उसने जबरन साथ ले जाने और मारपीट किए जाने की बात कही।
मामले की गंभीरता को देखते हुए BJP कार्यकर्ता भावना मेहरा और मनोज भट्ट लड़कियों के परिवार वालों के साथ भवाली थाने पहुंचे और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

