नैनीताल: कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 6 लोग घायल,,,,, मुकदमा दर्ज।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल  बेतालघाट क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई और मिनी स्टेडियम की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि हादसे में 6 लोग घायल हो गए।     पुलिस ने इस मामले में आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  16 फरवरी को मिनी स्टेडियम बेतालघाट में बाबा हेल्प देम फाउण्डेशन द्वारा आरम्भ विधानसभा सम्मेलन 2027 नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया ।                                                मुख्य आयोजक शीलू कुमार और तारा भण्डारी बताए जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कार्यक्रम के लिए न तो किसी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी से अनुमति ली गई थी और न ही स्थानीय थाना को सूचना दी गई थी । इसके बावजूद करीब 6000 लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर जुटा दी गई ।                           प्राप्त जानकारी में,,,,,,,, अत्यधिक भीड़ होने के कारण दबाव इतना बढ़ गया कि मिनी स्टेडियम की दीवार अचानक ढह गई । मलबे में दबकर 6 लोग घायल हो गए । मौके पर चीख – पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया ।


खबरें शेयर करें -