बिन्दुखत्ता : बहन के घर दमुवाढूंगा जाने के लिए घर से निकले बुजुर्ग हुए लापता।

बिंदुख्तता एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है।         श्री नरपत राम पुत्र स्व० श्री हरसिया राम दिनांक 21-02-2026 को घर से लगभग 10 बजे जवाहर नगर बिन्दुखत्ता गोलगेट से सिटी बस में दमुवादूंगा काठगोदाम हल्द्वानी बहन के घर जाने के लिए बैठे थे ,लेकिन  आज दिनाक 23-02-2026 तक न तो बहन के घर पहुंचे और न ही घर वापस आये। परिवार के लोगों ने अपने स्तर से सब जगह दूढ़ने व नाते-रिस्तेदारी व अन्य जान पहचान के लोगो से पता किया, पर कहीं भी बुजुर्ग नरपत राम जी पता नहीं चल पाया रहा है। जिस कारण से परिवार किसी अनहोनी की आशंका के चलते काफी चिन्तित व परेशान है। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की सूचना दे दी है। और सभी से निवेदन किया है कि उनके पिता का पता चलने पर परिवार को सूचित करें।                  बिन्दुखत्ता :  बहन के घर दमुवाढूंगा जाने के लिए घर से निकले बुजुर्ग हुए लापता।

पहचान चिन्ह रंग गेहुवा, चेहरा लम्बा

हनावा कमीज वासकेट पैजामा पहने हुए

निवासी- शान्तिनगर बिन्दुखता

उम्र- 80 वर्ष / लम्बाई 5 फीट 3 इंच

लालकुओं नैनीताल।

मो० नं०-9690422913

 

दिनांक- 23-02-2026