हल्द्वानीः मैं नहीं तो मेरा बेटा ही सही,,,,,,,, विधायक बंशीधर भगत।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में नेताओं ने अपनी कमर कस ली है स्थानीय कालाढूंगी विधानसभा में भी सियासत तेज हो गई है।

बंशीधर भगत, जो कि BJP के बड़े और दिग्गज नेता माने जाते हैं और कालाढूंगी विधानसभा से वर्तमान विधायक है, ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो उनके बेटे को मौका दिया जाना चाहिए।                         विधायक बंशीधर भगत ने साफ शब्दों में कहा “मैं नहीं तो मेरा बेटा ही सही, इस बार उसी को टिकट मिलना चाहिए।” इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।                                                                    BJP पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बंशीधर भगत के समर्थक इसे स्वाभाविक राजनीतिक उत्तराधिकार बता रहे हैं, तो वहीं विरोधी खेमे में असहजता देखी जा रही है।

इस अहम कालाढूंगी विधानसभा सीट पर पहले से ही कई दावेदार सक्रिय बताए जा रहे हैं, ऐसे में टिकट को लेकर खींचतान तेज होने के संकेत हैं। अब सबकी निगाहें पार्टी हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं कि वह अनुभव को तरजीह देती है या नई पीढ़ी को मौका।

 


खबरें शेयर करें -