पाकिस्तान ईरानी सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए. इस् पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन उग्र और हिंसक हो गया.
पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी दूतावास के कार्यालयों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई. दूतावास के सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 35 लोगों की जान जा चुकी है. पूरे पाकिस्तान में खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका विरोधी प्रोटेस्ट के दौरान हुई हिंसा में यह मौतें हुई हैं. बताते चलें कि इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला बोल दिया. इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए. खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल पर मिसाइलें दागीं और यूएई, बहरीन, कुवैत समेत मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. पाकिस्तान में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं. सड़कों पर गोलियां चल रही हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. सुरक्षा हालात को देखते हुए पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने वीजा और अमेरिकी नागरिकों के लिए सर्विसेज की सभी अपॉइंटमेंट्स रद्द कर दिए हैं. दूतावास ने अमेरिकी कर्मचारियों से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है।खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय के लोगों में काफ़ी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के कई शहरों में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जोरदार हिंसक प्रदर्शन हो रहे है। वहीं पाकिस्तानी सरकार और सेना अमेरिका के साथ दिखाई दे रहे हैं।

