हल्द्वानी शहर से आए दिन कुछ न कुछ परेशान करने वाली खबरें सामने आती रहती है। एक युवक द्वारा एक विक्षिप्त लड़की पर बुरी नज़र रखने के कारण वो युवक विक्षिप्त लड़की के घर पर घुस गया। परन्तु पड़ोसियों की जागरूकता से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती की आबरू लूटने से बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,, नवाबी रोड वार्ड नंबर 11 में मानसिक विक्षिप्त युवती रहती है। युवती के परिवार में कोई न होने के कारण पड़ोसी ही उसकी देखभाल करते हैं। गुरुवार को देर रात लगभग 1:30 बजे एक युवक खिड़की की दीवार तोड़कर 28 वर्षीय विक्षिप्त युवती के घर में घुस गया। दीवार टूटने की आवाज पर जब पड़ोसी पहुंचे तो उन्होंने कमरे में घुसे युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी युवक का नाम करन बताया जा है और जो कि ऑटो रिक्शा चालक है। शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद रवि जोशी क्षेत्र की महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंचे। महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

