उत्तराखंड एक हृदयविदारक घटना रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र से आ रही है। जानकारी में,,,,, नेपाली मूल की एक महिला और उसके 9 वर्षीय बेटे के सड़े-गले शव बरामद किए गए हैं। वो किराए के कमरें में रहते थे। पुलिस ने बताया कि तिलवाड़ा-सुमाड़ी क्षेत्र में विद्युत कॉलोनी के पास बस्ती से दूर नेपाली मूल का दीपक बहादुर अपनी पत्नी कमला शाही (34 वर्ष) और बेटे रोशन सिंह (9 वर्ष) के साथ पिछले पांच वर्ष से अधिक समय से किराये के कमरे में रह रहा था। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से कमरा बंद पड़ा था। जब मकान मालिक उस ओर गए तो कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे के बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां महिला और उसके बेटे के शव पड़े मिले, जो काफी हद तक सड़ चुके थे। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ने मां-बेटे की हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से महिला का पति दीपक बहादुर फरार है, जिससे उस पर संदेह और गहरा गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि इस प्रकरण में कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया गया है और लापता आरोपित की तलाश आरंभ कर दी गई है।

