हल्द्वानीः बिजली कटौती की समस्या से पड़ सकता है जूझना।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी ग्रामीण इलाकों में जैसे कि टीपीनगर, लालकुआं और कमलुआगांजा बिजलीघर से रविवार से 17 मार्च तक अलग-अलग दिन 7 से 8 घंटों तक बिजली कटौती की जानी है।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड  की ओर से ITI कैंपस (डहरिया) में बन रहे नए बिजलीघर के लिए लाइन खींचने और लालकुआं में खुली तारों को एएएसी केवल में बदलने का काम किया जाना है। इसके चलते शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,,,,,,, 8, 10, 12, 14 और 15 मार्च को TP नगर बिजलीघर से सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं, 8, 11, 13, 15 व 17 मार्च को कमलुवागांजा बिजली घर से कटौती की जाएगी। इसके साथ ही लालकुआं बिजलीघर से 9, 10, 11, 12, 13 और 16 मार्च को बिजली सप्लाई ठप रहेगी।

संबधित विभाग ने बताया है कि इसके चलते कुछ इलाकों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी ।


खबरें शेयर करें -