हल्द्वानीः प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर ध्यान न दें,,,,,SSP नैनीताल। Video

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी ईरान और इजरायल, अमेरिका के बीच युद्ध का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इस जारी तनाव के मद्देनजर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदेश में भी LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कमी  को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अब इन भ्रामक खबरों को लेकर प्रशासन सख्त हुआ है। उत्तराखंड  शासन/प्रशासन ने इन खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सरकार के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव, डीजीपी, और गृह सचिव महोदय द्वारा प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और आपूर्ति अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की गई है।

SSP नैनीताल ने अधिक जानकारी देते हुए  स्पष्ट किया है कि संपूर्ण उत्तराखंड में 2-3 हफ्तों से अधिक का एलपीजी स्टॉक पहले से मौजूद है।

ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार सहित विभिन्न जनपदों में स्थित लार्ज स्केल बॉटलिंग प्लांट्स में निरंतर उत्पादन जारी है। उत्तराखंड न केवल अपनी जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि अन्य राज्यों को भी आपूर्ति कर रहा है। साथ ही भ्रामक खबर फैलाने वालों को और पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर भ्रष्टाचार करने वालों को SSP नैनीताल ने सख्त हिदायत दी है।


खबरें शेयर करें -