बागेश्वर: दुखद हादसे में 2 महिलाओं की मौत, 5 घायल

खबरें शेयर करें -

जनपद बागेश्वर आज दिनांक 13.03.2026 को रिखाडी पर कार एक्सीडेन्ट हुआ है 2 या 3 लोग घायल है की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना पर आवश्यक कार्यवाही / रेस्कयू हेतु मय आपदा उपकरणो के थाने से पुलिस टीम मौके पर गयी तो बजानी बैण्ड रिखाडी पर वाहन बुलोरो UK 02 TA 3078 सडक से करीब 100 मीटर नीचे गिरी थी जिसमें चालक सहित कुल 07 लोग (05 महिला + 02 पुरुष ) सवार थे । मौके पर ही 02 महिलाओ कि मृत्यु हो गयी है 105 घायलो को उपचार हेतु CHC कपकोट भिजवाया गया है तथी महिलाओ की बाँडी / शव को रेस्कयू कर सडक पर लाया गया है मौके पर उपजिलाधिकारी कपकोट एंव पुलिस उपाधीक्षक कपकोट व थानाध्यक्ष कपकोट मय पुलिस टीम के मौजूद है मृतको व घायलो के नाम पते की जानकारी की जा रही है। नाम पता प्राप्त होने पर अवगत कराया जायेगा ।

 

 


खबरें शेयर करें -