हरिद्वार एक अहम खबर सामने आ रही है। रानीपुर कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक घर पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान मौके से 2 पुरुष और 1 महिला को गिरफ्तार किया गया हैं । बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में दो रिश्ते में जीजा और साली हैं। उनके कब्जे से एक युवती को भी मुक्त कराया गया। इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की हृदय विहार कॉलोनी में कुछ महिलाएं और पुरुष सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इस पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान इरफान, सोफियान, एक महिला आपत्तिजनक हालत में मिली। इनके कब्जे से चार फोन, तीन हजार रुपये व कार बरामद हुई। जांच में पता चला कि आरोपी कई दिनों से किराये के मकान में अवैध गतिविधि कर रहे थे, जिससे आसपास के लोग भी परेशान थे। इधर, रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से 29 वर्षीय युवती मुक्त कराई गई।
प्राप्त जानकारी में,,,,तीनों आरोपी कलियर के रहने वाले हैं। इरफान और आरोपी महिला के बीच जीजा-साली का रिश्ता है। आरोप है कि यह लोग सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को नौकरी का झांसा देकर सेक्स रैकेट में धकेलते थे और फिर ग्राहकों से संपर्क कर उनसे पैसा वसूलते थे।
बताया जा रहा है कि,,,,,,जिस युवती को मौके पर मुक्त कराया गया, आरोपियों ने उससे इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क किया था। आरोपियों ने युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे कलियर से हरिद्वार बुला लिया। रानीपुर पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से संपर्क साधकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की जांच जारी है।

