भीमताल ग्राम पंचायत जंगलिया गांव, वासियों द्वारा हरीनगर तथा जंगलिया गांव में प्लास्टिक मुक्त तथा कूड़ा मुक्त अभियान चलाया है आज बारिश के बावजूद छोटा कैलाश द्वार से सैम धार की ओर रोड के किनारे साफ सफाई अभियान चलाया गया जिसमें ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, पूर्व प्रधान हरि नगर बीरेंद्र कुमार, आंगन बाड़ी सहायक मीनाक्षी आर्य, किशोरी दत्त शर्मा, चारु कुल्याल सहित स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया यह अभियान हर रविवार को जारी रहेगा। राधा कुल्याल ने सभी क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपील की है।

