वाराणसी: पवित्र गंगा जी में इफ्तार पार्टी करने पर मुकद्दमा दर्ज,,,,!

खबरें शेयर करें -

वाराणसी एक अहम खबर सामने आई है वाराणसी से, यहां कोतवाली थाने में पुलिस ने गंगा नदी जो कि हिन्दुओं के लिए खास महत्व रखती है में,  नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी करने वाले मुस्लिम युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बताते चलें कि रमजान के दौरान युवकों ने नाव पर इफ्तार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसी विडियो को देखने के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवकों ने इफ्तार में चिकन बिरयानी खाकर हड्डियां गंगा में फेंकीं, जिससे पवित्र नदी अपवित्र हुई. यह घटना सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से की गई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है.                                                                                                                                                           इस मामले को लेकर शिकायतकर्ताओं ने  केवल इफ्तार करने वालों पर ही नहीं, बल्कि नाव संचालक पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. उन्होंने कहा है कि नाव चालक का चालान किया जाए और उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द हो. पुलिस अब वायरल वीडियो के जरिए उन युवकों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने इस पार्टी का आयोजन किया था.

वाराणसी पुलिस के अनुसार,,,,,, इस मामले में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर अगली वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।


खबरें शेयर करें -