जम्मू-कश्मीर बडगाम के लोगों ने ईरान को समर्थन ज़ाहिर करते हुए यहां के लोगों ने सोना, चांदी और नकद पैसा दान करके ईरान के प्रभावित लोगों की मदद करने की कोशिश की है. बडगाम के लोगों ने यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और युद्ध चरम पर पहुंच चुका है इससे आम लोग परेशान दिखाई पड़ रहे हैं। बताते चलें कि,,,,,,न्यूज एजेंसी ANI ने तस्वीर ज़ारी करी है जिसमें दिखाई दे रहा है कि बडगाम में लोग एक जगह इकट्ठा हुए और उन्होंने अपने गहने और पैसे दान किए। बडगाम के मोहसिन अली ने कहा, ‘हमने मस्जिद इमाम ज़मान में चंदा इकट्ठा करने के नेक मकसद से एक स्टॉल लगाया है. हमारी माताएं और बहनें गहने, तांबा और नकद पैसे दान कर रही हैं, ताकि हम ईरान को उसकी मौजूदा स्थिति में मदद कर सकें.’
विधायक बडगाम मुंतज़िर मेहदी ने भी ईरान के लोगों के साथ खड़े होने की बात कही. उन्होंने कहा कि वह अपनी एक महीने की सैलरी राहत के लिए दान करेंगे. विधायक ने लिखा कि मुश्किल समय में इंसानियत सबसे पहले आनी चाहिए।

