बिहार एक दुखद समाचार नालंदा जिले के बिहारशरीफ के मघड़ा गांव स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर से आ रहा है। यहां आज चैत्र माह के आखिरी मंगलवार पर बड़ा हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी में,,,,,,,,,मंदिर में भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ के बाद 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंदिर और मेला को बंद करा दिया है तथा स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं। मृतकों में से अब तक दो की पहचान हुई है। सकुन्त बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50) और नूरसराय के मथुरापुर निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45)। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि,,,,,,,शीतलाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मंगला मेला के कारण भीड़ और बढ़ गई थी। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।
CM नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए मृतकों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति) की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
