अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लगे मोहान रेंज के तड़म गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बाघ के हमले में एक बुजुर्ग ग्रामीण की जान चली गई। घटना तब हुई जब तड़म गांव निवासी 60 वर्षीय खीम सिंह रावत सुबह रोज की तरह जंगल की ओर घास और लकड़ी लेने के लिए गए थे। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
अल्मोड़ा: बाघ के हमले में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,,,,,,!
