अमेरिका: 2 से 3 हफ्तों में खत्म हो सकता है ईरान से युद्ध,,,,,,,, ट्रंप।

खबरें शेयर करें -

अमेरिका एक बड़ा बयान सामने आ रहा है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का । ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सेना वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा.                                                       ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिकी सेना अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान छोड़ देगी. ट्रंप ने दावा करते हुए कहा ईरान में ‘रिजीम चेंज’ का लक्ष्य पूरा हो चुका है. इसीलिए अमेरिका अब इस संघर्ष को लंबा खींचने के पक्ष में नहीं है।                                                                                माना जा रहा है कि भले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध जल्द खत्म करने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अब तक जंग खत्म करने की बात नहीं कही है. हाल ही में नेतन्याहू ने कहा था कि वो ईरान के साथ जंग खत्म करने की कोई डेड लाइन तय नहीं कर सकते हैं।


खबरें शेयर करें -